
सिंगरौली। जिले के सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत बरका में बीते दिन सोमवार को सड़क दुर्घटना में छ: लोग घायल हो गये। घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। वहीं दो की हालत गभीर होने के चलते जिला चिकित्सालय रिफर किया गया है। इधर सूत्रों की बातों पर गौर करें तो, इस घटना में स्थानीय लोगों ने काफी मानवता दिखाई। घायलों को तत्काल स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराया, लेकिन पुलिस इसे सामान्य घटना बता रही है।
