राहुल गांधी देश विरोधी है-प्रदीप भंडारी

नयी दिल्ली (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर देश विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि जनता और अर्थव्यवस्था उन्हें करारा जवाब दिया है।

श्री भंडारी ने कांग्रेस सांसद श्री राहुल गांधी के बयान पर यह आज यह बात कही।

श्री भंडारी ने कहा, “राहुल गांधी देश-विरोधी व्यक्ति हैं। राहुल गांधी ने कल्पना या संभावना जतायी थी कि भारत में आर्थिक अराजकता और तबाही मचेगी। देश की जनता और अर्थव्यवस्था ने उन्हें करारा जवाब दिया है। ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, भारत का कुल मैन्युफैक्चरिंग आउटपुट पांच प्रतिशत से ज़्यादा बढ़ा है। पूंजीगत वस्तुएं का आउटपुट 12 प्रतिशत बढ़ा है। भारतीय बाज़ार का कुल मूल्य पांच खरब डॉलर के पार पहुँच गया है।”

 

 

Next Post

सीवरेज परियोजना की लागत अब 758.74 करोड़ होगी कलेक्टर ने की समीक्षा

Wed Jul 1 , 2026
जबलपुर : कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने मंगलवार को नगर निगम के सीवरेज प्रोजेक्ट की समीक्षा बैठक ली। बैठक के दौरान संबंधित अधिकारी ने अमृत 2.0 योजना के तहत सीवरेज प्रोजेक्ट की संशोधित परियोजना रिपोर्ट की प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी। अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जबलपुर […]

You May Like