भैरुंदा। शासकीय महाविद्यालय केविद्यार्थियों को उपभोक्ता संरक्षण एवं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से व्याख्यान एवं जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में विद्यार्थियों को उनके उपभोक्ता अधिकारों के साथ बढ़ते साइबर अपराध और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के उपायों की अहम जानकारी दी गई. उपभोक्ता फोरम की न्यायाधीश पूजा खनूजा ने उिपभोक्ता अधिकारों, उपभोक्ता संरक्षण कानून एवं शिकायत दर्ज कराने की कानूनी प्रक्रिया की जानकारी दी. इस मौके पर प्राचार्य श्रीमती शिवानी श्रवण, सीमा सिंह, अलोका शर्मा, प्रियंका मिश्रा, शिवप्रसाद दलोदारिया, मनीष राठौर, मनोहर शर्मा एवं रामकृष्ण, अक्षय पंवार, डॉ. भारत सिंह रैकवाल उपस्थित थे.
