छह दिन की गिरावट से उबरा रुपया, 86.40 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 24 जुलाई (वार्ता) रुपये में लगातार छह दिन की गिरावट का सिलसिला गुरुवार को थम गया और यह 1.25 पैसे मजबूत होकर 86.40 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

भारतीय मुद्रा बुधवार को कारोबार की समाप्ति पर 86.4125 रुपये प्रति डॉलर पर रही थी।

निजी और विदेशी बैंकों की डॉलर बिकवाली से रुपये में गुरुवार को शुरू से ही तेजी रही। यह 7.75 पैसे की मजबूती के साथ 86.3350 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। सुबह के समय ही यह 86.24 रुपये प्रति डॉलर तक चढ़ गया था, लेकिन शेयर बाजार में बिकवाली के दबाव में बाद में 86.43 रुपये प्रति डॉलर तक उतर गया। अंत में यह 86.43 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर में 0.20 प्रतिशत की मजबूती और घरेलू स्तर पर पूँजी बाजार में विदेशी निवेशकों की बिकवाली से रुपये पर दबाव था, लेकिन बैंकों के डॉलर की बिकवाली से रुपया मजबूत हुआ।

Next Post

शेयर बाजारों में चौतरफा बिकवाली, गिरावट में बंद हुए प्रमुख सूचकांक

Thu Jul 24 , 2025
मुंबई, 24 जुलाई (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में कमजोर निवेश धारणा के बीच विदेशी निवेशकों के पैसा निकालने से गुरुवार को प्रमुख सूचकांक 0.60 प्रतिशत से ज्यादा गिर गये। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 542.47 अंक (0.66 प्रतिशत) टूटकर 82,184.17 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी […]

You May Like