बारिश के पानी में गिरा था करंट वाला तार, दो लोग आए चपेट में एक युवक अस्पताल में भर्ती

इंदौर. धार रोड स्थित अहमद नगर बांक इलाके में एक गंभीर हादसा हो गया. बारिश के कारण रोड पर पानी भर गया था और उसी पानी में विद्युत करंट वाला तार गिरा पड़ा था. लोग बिना जानकारी के उसी पानी में से होकर गुजरते रहे, तभी दो युवक इसकी चपेट में आ गए.

दोनों युवक पानी से भरी सड़क पार कर रहे थे. इसी दौरान एक नाबालिग के पैर में तार उलझा, लेकिन वह किसी तरह खुद को संभालते हुए आगे बढ़ गया. वहीं उसका साथी सीधे करंट की चपेट में आ गया और तारों में उलझकर पानी में गिर पड़ा. करंट लगते ही युवक कुछ देर तक पानी में ही तड़पता रहा. स्थानीय लोगों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला और पहले जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे हालत गंभीर देखते हुए निजी अस्पताल में रेफर किया. रहवासियों ने पुलिस को बताया कि बारिश के दौरान बिजली विभाग की लापरवाही के कारण ऐसे हादसे होते हैं. लोगों ने मांग की है कि बारिश के समय क्षेत्र में गिरते बिजली के तारों की निगरानी की जाए ताकि भविष्य में कोई जानलेवा हादसा न हो. मामले में चंदन नगर थाना प्रभारी का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है, इसके बाद ही कुछ कहना उचित होगा.

Next Post

बस की ठोकर से नगर पालिका की क्रेन में सवार लाइनमैन बाल-बाल बचा 

Mon Jul 14 , 2025
सीधी।इंदौर से बैढऩ जा रही विजय बस क्रमांक एमपी 19 पी 1972 के चालक द्वारा आज दोपहर करीब 2:40 बजे अस्पताल तिराहा के पूर्व अवध होटल के सामने नगर पालिका की के्रन को लापरवाही पूर्वक ठोकर मार दिया गया। हादसे के दौरान नगर पालिका के क्रेन के बाकेट में सवार […]

You May Like

मनोरंजन