हल्दी की रस्म के बीच जेवरात चोरी

दत्त रेसीडेंसी के रूम नम्बर 410 में वारदात

जबलपुर। ओमती थाना अंतर्गत दत्त रेसीडेंसी में शादी कार्यक्रम के दौरान चल रही हल्दी की रस्म के बीच रूम नम्बर 410 से जेवरात से भरा सूटकेस चोरी हो गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक श्रीमती योगिता सिंह गहलोत  45 वर्ष निवासी बाम्बे बेकरी के सामने खुशीपुरा नवाबाद झांसी उत्तरप्रदेश ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि धनपुरी शहडोल में उसका मायका है। बहन की शादी में जबलपुर आई थी दत्त रेसीडेंसी में शादी का कार्यक्रम था वह दत्त रेसीडेंसी के रूम नम्बर 410 में रूकी थी उसी रूम में उसके भाइ्र्र राजेश कश्यप एवं अभिषेक राजपूत भी रूके थे रूम का दरवाजा खुला था उसके ट्राली बैग में उसके कपड़े एवं गहने रखे थे हल्दी का कार्यक्रम होटल के चौथे मंजिल के हाल में हो रहा था वह सुबह लगभग 10 बजे हल्दी की रस्म में शामिल होने गयी थी हल्दी की रस्म में शामिल होकर लगभग 2 घण्टे बाद वह अपने रूम में वापस आयी उसने अपना सूटकेस से नहाने जाने के लिये कपड़े निकाले तो उसके सोने चांदी के जेवरात हार , पायल, कान का झाला नही थे।

Next Post

प्रयागराज में था परिवार, मोबाइल में सीसीटीव्ही अलर्ट  

Wed Feb 19 , 2025
चोरी के इरादे से घर में घुसा चोर, पुलिस पहुंची तो भागा जबलपुर। अधारताल थाना अंतर्गत महाराजपुर निवासी एक परिवार प्रयागराज कुंभ पहुंचा तो मोबाइल में सीसीटीव्ही अलर्ट हुआ। परिवार के सदस्य ने जैसे ही मोबाइल पर सीसीटीव्ही चैक किया तो घर में चोरी के इरादे से एक युवक घुसा […]

You May Like