राशिफल-पंचांग : 29 नवम्बर 2025

पंचांग 29 नवम्बर 2025:-

रा.मि. 08 संवत् 2082 मार्गशीर्ष शुक्ल नवमीं शनिवासरे शाम 5/40, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्रे रात 9/55, वज्र योगे रात 3/49, कौलव करणे सू.उ. 6/43, सू.अ. 5/17, चन्द्रचार कुम्भ शाम 4/3 से मीन, शु.रा. 11,1,2,5,6,8 अ.रा. 12,3,4,7,9,10 शुभांक- 4,6,0.

————————————————-

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: शनिवार 29 नवम्बर 2025

वर्ष के प्रारंभ में अनिश्चय की राजनीति का सामना करना होगा, व्यापार में विशेष परिश्रम करना होगा, स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा, चिकित्सा के क्षेत्र में विशेष प्रयत्न करने से कार्य बनेगा, वर्ष के मध्य में यात्रा होगी, कार्य क्षमता में वृद्धि होगी, वर्ष के अन्त में अधिकारियों से मेलजोल रहेगा.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को विशेष चिकित्सा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, कर्क राशि के व्यक्तियों को राजनैतिक अस्थिरता का सामना करना होगा, सिंह राशि के व्यक्तियों को अचानक धन लाभ प्राप्त होगा, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को सुखद यात्रा होगी, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को परिश्रम अधिक होगा, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को स्थितियों से संयम सतर्कता रखना हितकर रहेगा.

————————————————-

आज का भविष्य:- शनिवार 29 नवम्बर 2025
आज जन्म लिये बालक का फल:
आज जन्म लिया बालक संकोची, एकांतप्रिय होगा, शिक्षा अच्छी और उत्तम रहेगी, नौकरी में सफलता मिलेगी, जन्म स्थान से दूर भाग्योदय होगा, आय के एक से अधिक साधन उपलब्ध रहेंगे.

————————————————-

मेष- भावनात्मक संबंधों में मधुरता बढ़ेगी, कारोबारी यात्रा का योग है, आय में वृद्धि होगी, पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी रहेगी, निजी दायित्वों की पूर्ति होगी.

वृषभ- व्यापारिक कार्यो में सम्हलकर फैसला लें, लाभ मिलेगा, स्थाई एवं अन्य साधनों में सफलता मिलेगी, विशिष्टजनों से संपर्क बढ़ेगा, शारीरिक पीड़ा हो सकती है.

मिथुन- पुरानी बातों को भूलकर काम पर ध्यान दें, सफलता मिलेगी, आजीविका के प्रयासों में सफलता, राजकीय सहयोग, कार्य की अधिकता रहेगी.

कर्क- रोजगार में इच्छित अवसरों की तलाश रहेगी, पारिवरिक आयोजन में शामिल होंगे, स्वास्थ्य लाभ होगा, धार्मिक कार्यो से मानसिक संतुष्टि रहेगी.

सिंह- राजकीय मामले सुलझेंगे, पूरे मनोयोग सेकाम करेंगे, खानपान की अनियमितता रहेगी, श्रम से अधिक कार्य करना होगा, सोचे हुये कार्यो में विलंब होगा.

कन्या- विपरीत माहौल में समझौता करना हितकर रहेगा, कर्ज से छुटकारा होगा, व्यवहार कुशलता एवं कर्मठता से कार्य पूर्ण होगा, निर्णय पक्षधर ही रहेगा.

तुला- दौड़धूप के अच्छे परिणाम मिलेंगे, धर्म कर्म में आस्था बढेगी, यात्रा सुखद और अच्छी रहेगी, विवादों का समाधान होगा, पारिवारिक कार्यो में रूचि रहेगी.

वृश्चिक- झूठ बोलकर मुश्किल में पड़ सकते हैं, जल्दबाजी में गलती कर लेंगे, वाणी में नियंत्रण रखकर कार्य करना हितकर रहेगा, मित्र वर्ग आपके संबंधों से संतुष्ट रहेंगे.

धनु- पुराने झगड़े सुलझने के आसार हैं, प्रियजन से मुलाकात सुखमय रहेगी, निर्माण कार्यो में रूचि, संतान संबंधी सुखद समाचार प्राप्त होगा.

मकर- लेनदेन के मामले सुलझने का योग है, लंबी दूरी की यात्रा होगी, नवीन योजनाओं का विचार संभव है, व्ययभार अधिक रहेगा.

कुम्भ- पुरानी बातों भूलकर काम पर ध्सान दें, जिद छोडक़र कार्य करें, नवीन वस्त्राभूषण उपहार आदि की प्राप्ति होगी, अतिथि आगमन होगा.

मीन- सहकर्मी भ्रमित करने का प्रयास करेंगे, सहयोगी की कमी का अनुभव होगा, शारीरिक सुख मिलेगा, शुभ संदेश प्राप्त होने का योग है, यश मिलेगा.

————————————————-

व्यापार भविष्य:

मार्गशीर्ष शुक्ल नवमीं को पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के प्रभाव से गेहॅू, जौ, चना, तिल, तेल, मोठ, के भाव में मंदी होगी, सरसों, अरंड़ी, गुड़ शक्कर के भाव में घट-बढ़ रहेगी, आज 11 बजकर 10 मिनिट से 15 मिनिट के रूख पर व्यापार करना लाभकारीरहेगा, भाग्यांक 7033 है.

————————————————-

Next Post

इंटरनेट पर सुप्रीम कोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला

Sat Nov 29 , 2025
डिजिटल युग में इंटरनेट केवल तकनीक का माध्यम नहीं रहा. यह आज अभिव्यक्ति का सबसे बड़ा मंच है, व्यापार का आधार है, और लोकतांत्रिक भागीदारी का सशक्त उपकरण भी. ऐसे में सुप्रीम कोर्ट के हालिया निर्णय इंटरनेट नियंत्रण को लेकर एक नए संतुलन की आवश्यकता को रेखांकित करते हैं. ये […]

You May Like

मनोरंजन