ईरान ने अमेरिका के विध्वंसक जहाजों पर हमला किया

तेहरान, 08 मई (वार्ता) ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) की नौसेना ने शुक्रवार सुबह अमेरिकी विध्वंसक जहाजों पर हमले किये। ईरान का दावा है कि यह कार्रवाई संघर्ष विराम के उल्लंघन और उसके एक तेल टैंकर के खिलाफ अमेरिकी सेना की आक्रामक गतिविधियों के जवाब में की गई है।
यह घटना ईरान के दक्षिणी बंदरगाह ‘जास्क’ के पास हुई। ईरानी नौसेना के अनुसार, जब अमेरिकी युद्धपोत ‘हॉर्मुज जलडमरूमध्य’ की ओर बढ़ रहे थे, तब आईआरजीसी ने जवाबी हमला किया। इस अभियान में ईरान ने एंटी-शिप बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों के साथ-साथ विस्फोटक वारहेड वाले ड्रोन का भी इस्तेमाल किया।

ईरानी नौसेना ने बताया कि खुफिया निगरानी से पता चला है कि इस हमले में अमेरिकी सैन्य जहाजों को काफी नुकसान पहुंचा है। ईरान का दावा है कि हमले के बाद अमेरिकी सेना के तीन जहाज हॉर्मुज जलडमरूमध्य से तेजी से पीछे हट गए हैं। इस घटना के बाद क्षेत्र में सैन्य तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है।

.....

Next Post

उच्च स्तरीय बैठक में बाढ़ और लू की स्थिति से निपटने की तैयारियों की समीक्षा करेंगे शाह

Fri May 8 , 2026
नयी दिल्ली 08 मई (वार्ता) केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को यहां एक उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें देश में संभावित बाढ़ और लू की स्थिति से निपटने की तैयारियों की व्यापक समीक्षा की जाएगी। सरकार के आपदा प्रबंधन के लिए अपनाए गए सक्रिय और निर्णायक ‘संपूर्ण सरकार’ […]

You May Like