राहुल गांधी और विपक्षी नेता देश को अस्थिर करने वाली शक्तियों के टूलकिट बन गए हैं : नितिन नवीन

पटना, 17 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राहुल गांधी और क्रॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेता देश को अस्थिर करने वाली शक्तियों के टूलकिट बन गए हैं।श्री नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक संकट के बीच भी विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब देश के 140 करोड़ नागरिक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं, तब कुछ तत्व इस विकास को पचा नहीं पा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे लोग देश के दीर्घकालिक विकास के दृष्टिकोण को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।

भाजपा अध्यक्ष श्री नवीन ने बिहार में राहुल गांधी को चुनौती दी और कहा कि देश की जनता उनके मंसूबों को कभी कामयाब नही होने देगी।

भाजपा नेता ने कहा कि विपक्ष के नेता चुनाव आयोग पर वोट चोरी का बेबुनियाद आरोप लगाते रहे हैं। उन्होंने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का उल्लेख करते हुए कहा कि सितंबर 2025 में प्रकाशित एसआईआर रिपोर्ट पर विपक्ष ने सवाल उठाए थे, जबकि रिपोर्ट के प्रकाशन के बाद भी सुधार के लिए तीन स्तरों पर व्यवस्था की गई थी। उन्होंने विपक्ष के सवालों पर आपत्ति जताते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सुधारों की समय समय पर आवश्यकता पड़ती है और यह प्रक्रिया उसी का हिस्सा है।

श्री नवीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनादेश का उल्लेख करते हुए कहा कि श्री मोदी जनता के चुने हुए प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने दावा किया कि उनसे पहले के प्रधानमंत्री पहले प्रधानमंत्री चुने गए और बाद में जनता के बीच गए, जबकि श्री मोदी पार्टी की तरफ से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनने के बाद पहले जनता के बीच गए, पूर्ण बहुमत हासिल किया और उसके बाद प्रधानमंत्री बने।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेवा की भावना से देश की जनता के लिए काम कर रहे हैं। पूरी दुनिया वैश्विक संकट से गुजर रही है, लेकिन भारत विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। देश के 140 करोड़ नागरिक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं, जबकि कुछ राजनीतिक तत्व इस प्रगति से परेशान हैं।

श्री नवीन ने विपक्ष की राजनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता का विश्वास और जनादेश सर्वोपरि है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष विकास की दिशा में आगे बढ़ रहे देश की उपलब्धियों को स्वीकार करने के बजाय सरकार की नीतियों पर सवाल उठाकर भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहा है।

 

 

 

Next Post

अमेरिका ने मानव तस्करी के मामले में चीन को तीसरी श्रेणी डाला

Sat Oct 17 , 2026
वाशिंगटन, 17 अक्टूबर (वार्ता) अमेरिका ने मानव तस्करी के मामले में चीन को तीसरी श्रेणी (टियर-3) में रखा है। अमेरिका के विदेश विभाग ने मानव तस्करी संबंधी 2026 की रिपोर्ट जारी की है, जिसमें चीन को तीसरी श्रेणी रखा गया है। गौरतलब है कि इस श्रेणी में उन देशों को […]

You May Like

Play sound