कलेक्टर ने किया धमसा ग्रामवासियों से संवाद, जानी समस्याएं

भिण्ड : कलेक्टर ने गोहद विकासखंड के ग्राम धमसा पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याएं जानी। ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल आपूर्ति और आवास से संबंधित समस्याओं से कलेक्टर को अवगत कराया, जिसके समायोचित निराकरण के लिए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने ग्रामीणों से शाला प्रबंधन में अधिक ध्यान देने के लिए कहा जिससे क्षेत्र के ग्रामीण विद्यार्थी रुचि से विद्यालय जाना शुरू करें। कलेक्टर ने उपस्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने ग्राम पंचायत कार्यालय का भी निरीक्षण किया और उसके बेहतर रखरखाव और साफ-सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने सरपंच को पंचायत भवन के निकट स्थित अनुपयोगी विद्यालय भवनों के गिराने के प्रस्ताव भेजने के लिए कहा। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ, एसडीएम गोहद, सीएमएचओ और अन्य अधिकारी उपस्थित भी थे।

Next Post

छत्तीसगढ़ में मलेरिया से मौतों पर राज्य सरकार को नोटिस भेजा मानवाधिकार आयोग ने

Fri Jul 31 , 2026
नयी दिल्ली, 31 जुलाई (वार्ता) राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग भारत ने छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में 13 दिनों के भीतर मलेरिया से 5 लोगों की मौत की मीडिया में आयी खबर का स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार को नोटिस भेज कर विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। आयोग ने शुक्रवार को […]

You May Like