पंचांग 29 अगस्त 2025:-
रा.मि. 07 संवत् 2082 भाद्रपद शुक्ल षष्ठी भृगुवासरे शाम 5/55, स्वाती नक्षत्रे दिन 10/50, ब्रह्म योगे दिन 2/31, तैतिल करणे सू.उ. 5/42 सू.अ. 6/18, चन्द्रचार तुला, पर्व- श्री सूर्य षष्ठी व्रत, शु.रा. 7,9,10,1,2,5 अ.रा. 8,11,12,3,4,6 शुभांक- 9,2,6.
———————————————————
आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: शुक्रवार 29 अगस्त 2025
वर्ष के प्रारंभ में मित्रों से मतभेद होगा, यात्रा का योग है, व्यर्थ की चिन्ताओं से मन तनावग्रस्त रहेगा, सामाजिक विवाद से अत्याधिक क्रोध से हानि होगी, वर्ष के मध्य में पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, अधिकारियों के सहयोग से कार्य बनेगा, पूर्व निर्धारित कार्यो में सफलता प्राप्त होगी.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों का मित्रों से मतभेद रहेगा, यात्रा का योग है, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों का अधिकारियों से मन मुटाव रह सकता है, हानि का योग है, कर्क राशि के व्यक्तियों की चिन्ता दूर होगी, परेशानी से मुक्ति मिलेगी, सामाजिक विवाद का सामना करना पड़ सकता है, सिंह राशि के व्यक्तियों को मान प्रतिष्ठा मिलेगी, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को कार्यो में सफलता प्राप्त होगी, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी, पारिवारिक सुख बना रहेगा, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को अधिकारियों से लाभ होगा.
———————————————————
आज का भविष्य- शुक्रवार 29 अगस्त 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिये बालक की शिक्षा के प्रति लगनशीलता रहेगी. स्वास्थ्य की दृष्टि से बालक के ग्रहयोग मददगार सिद्ध होंगे. मित्रों की संख्या अधिक रहेगी. खेलों के प्रति लगाव रहेगा. माता पिता को जीवन में सुखी रखेगा.
———————————————————
मेष- मामूली बात को तूल देने से संबंध बिगड़ सकते हैं. व्यवसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी. मांगलिक कार्य पूर्ण होंगे. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.
वृषभ- अटका धन मिलने की उम्मीद है. दाम्पत्य सुख मिलेगा. धार्मिक यात्रा का योग है. समय के स्वरूप को देखकर कार्य करें. सहयोग बना रहेगा. प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.
मिथुन- स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे कार्य स्थल पर प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा. नौकरी संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी. वातावरण अनुकूल रहेगा.
कर्क- मधुर व्यवहार से सबको अपना बना लेगें. मित्रों का सहयोग मिलेगा. राजकीय कार्य की रूपरेखा पर विचार होगा. मन:स्थिति संतुलित रहेगी.
सिंह- कार्यस्थल पर व्यवस्था बनाने के लिये कठोर निर्णय लेने पडेंग़े. आशा से अधिक खर्च होगा. मानसिक अशांति बनी रहेगी. दिनचर्या अनियमित रहेगी.
कन्या- नौकरी में प्रतिष्ठा मिलने के आसार हैं. भूमि भवन वाहन खरीदने का मन बनेगा. कुछ जरूरी कामकाज होने से मन को खुशी होगी. नवीन योजनाओं का क्रियान्वयन होगा.
तुला- अनुभवी लोगों के साथ काम में निखार आयेगा. आर्थिक कार्यों में सतर्कता रखें. मित्रों का सहयोग बना रहेगा. पूज्य व्यक्ति की सेवा करना हितकर रहेगा.
वृश्चिक- लेखन और कला से जुडे लोगों को सम्मान मिलेगा. दिखावे के चक्कर में कर्ज का बोझ बढ़ सकता है. नौकरों एवं अधिनस्थ वर्ग सहयोग करेगा. प्रियजनों से शुभ संदेश मिलेगा.
धनु- वाक चातुर्य से बिगडी बात बा लेगें, लापरवाही की तो अधिकारी नाराज हो सकते हैं. कोर्ट कचहरी के कार्यों में सफलता के योग हैं. दिनचर्या नियमित रहेगी.
मकर- अपनों से संबंध सुधारने की कोशिश सफल होगी. निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें. संतान सुख मिलेगा. सोचे हुये कार्यों मं गति आयेगी. विवादों को टालना हितकर रहेगा.
कुम्भ- दबाव में समझौता करना पड़ सकता है. सुख सुविधा पर खर्च होगा. शुभ संदेश प्राप्त होगा. अतिथि आगमन की संभावना है. सुख सौहाद्र्र प्राप्त होगा.
मीन- प्रापर्टी संबंधी विवादों का समाधान होगा. दिमाग की बजाय दिल से काम लें. पारिवारिक जीवन सुखमय बना रहेगा. मांगलिक कार्य पूर्ण होने का योग है.
———————————————————
व्यापार-भविष्य:
भाद्रपद शुक्ल षष्ठी को स्वाती नक्षत्र के प्रभाव से गुड, खांड, रूई, कपास, सूत, खल, बिनौला, गेहूं, जौ, चना, जूट, पाट, बारदाना में नरमीं का रूख रहेगा. वायदा विचार आज पिछले दिन के भाव पर व्यापार करना लाभप्रद रहेगा. भाग्यांक 2589 है.
———————————————————
