नर्मदापुरम। नव ग्राम भारती शिक्षा समिति द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर, ईशरपुर में 13 नवम्बर 2025 को सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मनोरमा सूर्यवंशी, अतिथि श्रद्धा पटेल (शिशु वाटिका आचार्या, बनखेड़ी) एवं अध्यक्ष सुधा देवी सरवैया (समाजसेवी) द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से किया गया।
अतिथि परिचय शांति कुशवाहा ने एवं स्वागत हेमलता सोनी ने किया। मुख्य अतिथि मनोरमा सूर्यवंशी ने कुटुंब प्रबोधन व पर्यावरण पर सारगर्भित मार्गदर्शन दिया। श्रद्धा पटेल ने भारत के विकास में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रेरक विचार रखे, जबकि अध्यक्ष सुधा देवी सरवैया ने महिलाओं को समाज में सशक्त भूमिका निभाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में रानी लक्ष्मीबाई, रानी दुर्गावती, सावित्रीबाई फुले व अहिल्याबाई होलकर की वेशभूषा में महिलाओं ने मंच से प्रेरक संदेश प्रस्तुत किए। इसके बाद प्रश्नोत्तरी एवं संकल्प ग्रहण का आयोजन हुआ। मातृशक्तियों ने अपने अनुभव साझा कर कार्यक्रम की सराहना की।
आभार हेमलता सोनी द्वारा तथा सफल संचालन शांति कुशवाहा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कुल 52 मातृशक्तियाँ उपस्थित रहीं।
