भारत-यूएई संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘माउंटेन गार्डियन’शुरू

नयी( दिल्ली 05 अक्टूबर (वार्ता) उत्तराखंड के चौबटिया स्थित फॉरेन ट्रेनिंग नोड में भारत और संयुक्त अरब अमीरात, यूएई की सेनाओं का संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘माउंटेन गार्डियन 2026’ सोमवार से शुरू हो गया। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह अभ्यास 18 अक्टूबर तक चलेगा और इसका उद्देश्य दोनों सेनाओं के बीच तालमेल, आपसी समझ और सहयोग बढ़ाना है। अभ्यास में पहाड़ी युद्ध पर खास ध्यान दिया जा रहा है।
अभ्यास में दोनों देशों के कुल 92 सैन्यकर्मी हिस्सा ले रहे हैं।

दोनों सेनाओं की बराबर भागीदारी है। भारतीय दल में भैरव बटालियन के जवान और यूएई के दल में माउंटेन इन्फैंट्री बटालियन के जवान शामिल हैं। दोनों देशों की महिला अधिकारी और महिला सैन्यकर्मी भी अलग-अलग विशेषज्ञ भूमिकाओं में अभ्यास का हिस्सा हैं।

अभ्यास के दौरान संयुक्त योजना, सामरिक अभ्यास, फायरिंग, निगरानी ग्रिड तैयार करना, ड्रोन संचालन, शारीरिक प्रशिक्षण, रॉक क्लाइंबिंग, बाधा प्रशिक्षण और संयुक्त मैदानी अभ्यास किए जाएंगे। चुनौतीपूर्ण पहाड़ी इलाकों में अभियान से जुड़ी तकनीक, रणनीति और काम करने के तरीकों का भी आदान-प्रदान होगा।

इस अभ्यास से दोनों सेनाओं को अपने अनुभव साझा करने, सामरिक क्षमता बढ़ाने और अभियान से जुड़े बेहतर तरीकों को समझने का मौका मिलेगा। इससे भारत और यूएई के बीच सैन्य सहयोग के साथ दोनों देशों की सेनाओं के बीच दोस्ती और विश्वास भी मजबूत होगा।

.....

Next Post

भाजपा ने उत्तराखंड से दिनेश आर्य, बंगाल से रुक्मणि मल्लिक को बनाया राज्य सभा का उम्मीदवार

Mon Oct 5 , 2026
नयी दिल्ली, 05 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तराखंड से राज्य सभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए श्री दिनेश आर्य को और पश्चिम बंगाल से राज्य सभा की एक सीटके उपचुनाव के लिए श्रीमती रुक्मणि मल्लिक (कोयल मल्लिक) को पार्टी उम्मीदवार घोषित किया है। इन सीटों के चुनाव […]

You May Like