धामी के आश्वासन पर ग्रामीणों का आंदोलन समाप्त

पिथौरागढ़, 09 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में जारा जिबली विद्यालय को इंटर कॉलेज बनाए जाने की मांग को लेकर पिछले पांच दिनों से चल रहा ग्रामीणों का अनशन रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने आंदोलनरत ग्रामीणों से वीडियो कॉल के माध्यम से वार्ता कर उनकी मांग और समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि विद्यालय को इंटर कॉलेज बनाए जाने की मांग के संबंध में शिक्षा विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर आवश्यक कार्रवाई जल्द सुनिश्चित की जाएगी।

श्री धामी के आश्वासन और जिला प्रशासन की ओर से दिए गए भरोसे के बाद ग्रामीणों ने अपना अनशन समाप्त कर दिया। ग्रामीणों की ओर से मुख्यमंत्री का आभार जताया गया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह, आंदोलनकारी जगदीश धामी, रूप सिंह धामी, रमेश सिंह धामी समेत अन्य जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।

Next Post

फडणवीस ने शाहू समाधि स्थल का दौरा कर पुष्पांजलि अर्पित की

Sun Aug 9 , 2026
कोल्हापुर, 09 अगस्त (वार्ता) मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नर्सरी बाग स्थित राजर्षि छत्रपति शाहू महाराज की समाधि पर जाकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन करने के लिए शहर के एक दिवसीय दौरे पर आये श्री फडणवीस ने समाधि स्थल के अंतर्गत नवनिर्मित डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर हॉल का […]

You May Like