बीना विधायक की सदस्यता रद्द मामले में हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की

इंदौर. बीना विधायक निर्मला सप्रे के दलबदल को लेकर दायर याचिका पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर पीठ ने बड़ा फैसला सुनाया है. जस्टिस प्रणय वर्मा की बेंच ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि मामला इंदौर पीठ के क्षेत्राधिकार में विचारणीय नहीं है.

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने रिट पिटीशन दायर कर कहा था कि कांग्रेस से निर्वाचित विधायक निर्मला सप्रे बीजेपी में शामिल हो गईं, लेकिन उन्होंने विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया. इस आधार पर उनकी सदस्यता रद्द करने की मांग की गई थी. सिंघार का कहना था कि उन्होंने इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष को पत्र भी भेजा, लेकिन 90 दिनों में कोई कार्रवाई न होने पर वे कोर्ट पहुंचे. हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान सिंघार की ओर से अधिवक्ता विभोर खंडेलवाल ने तर्क दिए कि या तो कोर्ट निर्णय दे या विधानसभा अध्यक्ष को आदेशित करे. वहीं विधानसभा अध्यक्ष की ओर से महाधिवक्ता प्रशांत सिंह और विधायक निर्मला सप्रे की ओर से अधिवक्ता मनीष नायर ने पक्ष रखा. गौरतलब है कि निर्मला सप्रे 2023 में सागर जिले से कांग्रेस के टिकट पर विधायक निर्वाचित हुई थीं, लेकिन बाद में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई थीं.

Next Post

रेलवे चैकिंग स्टॉफ की सतर्कता से बची किशोरी 

Tue Sep 2 , 2025
इटारसी। अपने परिजनों को बिना बताए घर से भागी एक नाबालिग किशोरी रेलवे स्टेशन पर कार्यरत चेकिंग स्टाफ की सतर्कता के चलते न सिर्फ अपने परिजनों के पास पहुंच गई बल्कि किशोरी गलत दिशा में जाने से भी बच गई। सहायक मुख्य टिकिट निरीक्षक सहित अन्य स्टाफ के इस सहयोग […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।