
जबलपुर। क्राईम ब्रांच एवं लार्डगंज पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही कर मादक पदार्थ गांजा की तस्करी में लिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से 5 किलो 135 ग्राम गांजा कीमती लगभग 1 लाख 3 हजार रूपये का जप्त किया गया।
पकड़े गए आरोपी
नेत्रा नागोर पिता रूपा नागोर 48 वर्ष निवासी ग्राम असीनवीर थाना मोनोमुण्डा जिला बुद्ध राज्य उड़ीसा एवं सत्यनारायण पण्डा पिता कम्भूपानी पण्डा 37 वर्ष निवासी ग्राम सगड़ा थाना मोनोमुण्डा जिला बौद्ध उड़ीसा जबलपुर में गांजे की डिलीवरी करने आए थे।
