आइडिया-व्हीआई का नेटवर्क 20 घंटे से अस्त-व्यस्त

सरई : जिले की सरई तहसील में वोडाफोन आइडिया की लचर सेवा से हजारों उपभोक्ता बेहद परेशान हैं। सरई तहसील क्षेत्र अंतर्गत पिछले 15 से 20 घंटे से लगातार आइडिया का टावर और सर्वर डाउन पड़ा है, जिससे पूरे क्षेत्र में नेटवर्क पूरी तरह गायब हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सरई तहसील मुख्यालय सहित सरई,दुधमनिया, झारा, गोरा, ओबरी, भुईमाड़ और आसपास के दर्जनों गांवों के उपभोक्ता इस समस्या से जूझ रहे हैं। मोबाइल में नेटवर्क न होने से फोन शोपीस बनकर रह गए हैं, जरूरी कॉल नहीं लग पा रहे हैं, ऑनलाइन यूपीआई पेमेंट, पढ़ाई और किसानों के रोजमर्रा के कामकाज पूरी तरह ठप पड़े हैं। इमरजेंसी में परिजनों से संपर्क तक नहीं हो पा रहा है।

Next Post

पुराने गीतों को नए अंदाज में पेश करना समय की जरूरत

Mon Aug 31 , 2026
इंदौर: राजस्थान के प्रतिष्ठित संगीत घराने की चौथी पीढ़ी के गायक और सुप्रसिद्ध जयपुरी ब्रदर्स रविवार को इंदौर पहुंचे. अभिनव कला समाज में हुई मुलाकात के दौरान सूफी फ्यूजन म्यूजिक बैंड के संस्थापक शाहरुख जयपुरी और वसीम जयपुरी ने बदलते संगीत के दौर, इंटरनेट के प्रभाव और युवा पीढ़ी की […]

You May Like