जबलपुर: बेखौफ बदमाशों ने अवैध वसूली के लिए जमकर उत्पात मचाया। बेलबाग में एक युवक पर चाकू से हमला किया गया। वहीं रांझी में दो युवकों ने चाय पीने निकले स्कूली छात्र और उसके दोस्त पर तलवार और पत्थर से हमला कर दिया। पुलिस ने दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर ली है।बेलबाग पुलिस ने बताया कि बड़ी ओमती निवासी समीर सोनकर (36) पर बीजासन माता मंदिर के गेट के पास अतुल ठाकुर ने चाकू से हमला किया। आरोपी शराब के लिए 500 रुपये मांग रहा था।
मना करने पर हमला कर जान से मारने की धमकी दी। रांझी पुलिस ने बताया कुचबंधिया मोहल्ला निवासी 12वीं के छात्र हिमांशु (17) और उसके दोस्त शौर्यजीत पर दो बाइक सवार युवकों ने हमला किया। पनेहरा पेट्रोल पंप के पास आरोपियों ने खुद को गुंडा बताकर 1,000 रुपये मांगे। मना करने पर एक ने छात्र के सिर पर तलवार और दूसरे ने उसके दोस्त पर पत्थर दे मारा।
