निगाही परियोजना में हथियारबंद कबाड़ियों ने मचाया हड़कंप

सिंगरौली : एनसीएल की निगाही परियोजना में सोमवार की रात हुई सनसनीखेज वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार 20 से 25 हथियारबंद बदमाश खदान परिसर में घुस आए और ड्रैगलाइन मशीन की सुरक्षा में तैनात गार्ड को बंधक बनाकर मारपीट की। इसके बाद बदमाश लाइसेंसी 315 बोर रायफल, पांच कारतूस, नकदी सहित करीब 80 मीटर कॉपर केबल लूटकर फरार हो गए। वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। उधर सुरक्षा व्यवस्था एवं थाना क्षेत्र में सक्रिय कबाड़ियों के आतंक को लेकर तरह-तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं।
पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार सुरक्षा एजेंसी के गार्ड गीतम सिंह 3 अगस्त की रात ड्यूटी पर तैनात थे। रात लगभग साढ़े नौ बजे कुल्हाड़ी, लाठी और डंडों से लैस बदमाशों ने पीछे से हमला कर उनका मुंह दबाया, हाथ बांध दिए और मारपीट की। आरोपियों ने रायफल, कारतूस, 500 रुपये, पहचान पत्र, आधार कार्ड, टॉर्च और छाता भी लूट लिया। वारदात के बाद बदमाश गार्ड को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

सूचना मिलते ही अन्य सुरक्षा कर्मी और एनसीएल अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घायल गार्ड को मुक्त कराया। मोरवा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध डकैती, मारपीट और धमकी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों में नाराजगी है। उनका कहना है कि सुरक्षा संबंधी समस्याओं पर समय रहते ध्यान नहीं दिया जाता। कुछ कर्मचारियों ने परियोजना प्रबंधन की कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की मांग की है।

Next Post

चलती रेवांचल ट्रेन से गिरा व्यक्ति, ट्रैक के समीप पड़ा मिला, अल सुबह 112 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती

Thu Aug 6 , 2026
दमोह: जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत सागर नाका चौकी के समीप दमोह से सागर की ओर 8 किलोमीटर दूर रेल्वे ट्रैक पुल क्रमांक 1122/24 पर गुरुवार अल सुबह एक व्यक्ति घायल विनोद पिता मोहनलाल साकेत उम्र 28 वर्ष न्यू समता निपानिया पपोद, शहडोल निवासी चलती ट्रेन से गिरने की […]

You May Like