
इंदौर: भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष ने रविवार को पदभार ग्रहण कर लिया. भाजपा नगर अध्यक्ष ने पार्टी कार्यालय पर स्वागत कर उनको पदभार ग्रहण करवाया. इस मौके पर उन्होंने पार्टीवाम देश हित को प्राथमिकता देने की बात कही.नव नियुक्त महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रेष्ठा जोशी ने आज भाजपा कार्यालय पर नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा की उपस्थिति में पदभार ग्रहण किया. पदभार ग्रहण करने से पहले नगर अध्यक्ष मिश्रा ने जोशी का स्वागत किया.
कल देर रात भोपाल से जोशी के नाम की घोषणा की गई. पदभार ग्रहण करने के बाद नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि 50 प्रतिशत महिला आरक्षण पर भाजपा कायम है. नगर निगम में भी पार्टी ने महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया था. कांग्रेस महिला विरोधी है, इसलिए महिला आरक्षण बिल का विरोध किया. महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रेष्ठा जोशी ने कहा कि जेन जी हमारे बच्चे हैं. उनसे हम बात करेंगे और देश पहले फिर जेन जी. जोशी ने कहा कि देश द्रोही गतिविधि बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी. संवाद से ही समस्याओं को हल करने पर हमारी प्राथमिकता है.
