
इंदौर। श्रावण सोमवार के अवसर पर निकली बाणेश्वरी यात्रा के चलते मारी माता चौराहे सहित आसपास के मार्गों पर यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित रही। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने से सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और देखते ही देखते कई मार्गों पर लंबा जाम लग गया।
मारी माता चौराहे से लेकर आसपास के क्षेत्रों में वाहन घंटों रेंगते रहे। जाम में फंसे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन चालक वैकल्पिक रास्तों की तलाश में इधर-उधर भटकते नजर आए।
