वाहनों की रफ्तार थामने बने स्पीड ब्रेकर

बुधनी। नगर जिला एवं अपर सत्र न्यायालय के सामने मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग द्वारा स्पीड ब्रेकर लगाए गए हैं. जिसमे हादसों पर अंकुश लगाया जा सके. हाल ही में नगर परिषद द्वारा बुधनी घाट जाने वाले सड़क मार्ग का निर्माण कार्य करवाया गया था.

गौरतलब है कि बुधनी घाट सड़क मार्ग पर तीन स्कूल, न्यायालय परिसर व नर्मदा का प्राचीन तट होने पर यहां सैकड़ों लोगों का आए दिन आना-जाना लगा रहता है. जिसमें पूर्व में हुए हादसों को लेकर स्थानीय लोग परेशान थे और सड़क पर सुरक्षा को लेकर गुहार लगाई थी.

पूर्व में हुए हादसों को लेकर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश डॉ वैभव विकास शर्मा ने चिंता जताई थी और हादसों पर अंकुश लगाने के लिए लोनिवि को निर्देशित कर मार्ग पर स्पीड ब्रेकर बनाने की बात की थी. विभाग ने मुख्य मार्ग परस्पीड ब्रेकर बना दिए हैं. इससे वाहनों की रफ्तार पर नियंत्रण रहेगा और साथ ही न्यायालय आने वाले लोगों को दुर्घटनाओं से सुरक्षा मिलेगी. लोगों का कहना है कि लंबे समय से इस मार्ग पर दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी. अब स्पीड ब्रेकर बनने से वाहनों की रफ्तार पर अंकुश लगाने में काफी मदद मिलेगी.

Next Post

सड़क पर या खुले में फैंका कचरा तो भरना होगा जुर्माना  

Sun Aug 24 , 2025
बुधनी/शाहगंज।शहर की सड़कों, चौराहों सार्वजनिक स्थलों पर अगर किसी ने कचरा डाल कर गंदगी फैलाई तो नपा परिषद ऐसे व्यक्ति से जुर्माना वसूल करेगी. नप ने शहर को सुंदर स्वच्छ बनाने के लिए रहवासी मकानों, प्रतिष्ठानों, होटलों, फल-सब्जी के व्यापारियों से कचरे को निर्धारित कचरा पात्र में डालने का आग्रह […]

You May Like

Play sound