
ग्वालियर। फूलबाग मैदान स्थित झुग्गी झोपड़ी में रहने वाला 6 साल का मासूम साहिल पिछले 12 दिनों से लापता है. अपने मासूम बच्चे की तलाश में पति-पत्नी दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं. उनका कहना है कि मामले की सूचना थाना पुलिस को भी दी लेकिन पुलिस द्वारा कोई सुनवाई नहीं की जा रही है.
