महिला को थप्पड़ जडऩे वाला बंदर पकड़ाया

जबलपुर: गोरखपुर थाना क्षेत्र में एक महिला को थप्पड़ जडऩे वाले बंदर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक 23 वर्षिय महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात 11 बजे मोनू उर्फ बंदर आया और उससे शराब पीने के लिये 200 रूपये मांगने लगा, उसने रूपये देने से मना किया तो एक थप्पड़ मारा।

शुक्रवार को मोनू उर्फ बंदर का दोस्त राजा बद्री आया और उसे और मोनू बंदर को समझाया किन्तु मोनू बंदर नहीं माना और उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी मोनू बर्मन उर्फ बंदर 31 वर्ष निवासी ककरैया तलैया गोरखपुर को पकड़ लिया है। उल्लेखनीय है कि पकड़ा गया आरोपी मोनू बर्मन उर्फ बंदर अपराध प्रवृत्ति का व्यक्ति है जिसके खिलाफ डेढ दर्जन अपराध दर्ज है।

Next Post

हमीदिया अस्पताल का अधूरा मुख्य द्वार; मरीजों और परिजनों के लिए बना मुसीबत

Sat May 17 , 2025
भोपाल। हमीदिया अस्पताल के मुख्य द्वार का निर्माण कार्य, जो कई महीने पहले शुरू हुआ था, अब तक अधूरा पड़ा है। यह अधूरा निर्माण न केवल अस्पताल की सुंदरता को प्रभावित कर रहा है, बल्कि मरीजों, उनके परिजनों और अस्पताल के कर्मचारियों के लिए भी गंभीर असुविधाओं का कारण बन […]

You May Like