ताश के पत्तों की तरह भर-भराकर गिरा मकान

खंडवा: शहर के सघन इलाके में एक मकान गिर गया। किसी को गंभीर चोट की खबर नहीं है। प्रारंभिक कारण बताया जा रहा है कि पड़ोस में एक मकान बन रहा था। इससे धराशाई मकान की नींव प्रभावित हुई होगी। नगर निगम की टीम संबंधित पड़ोसी निर्माणकर्ता और निगम के निर्माण विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई कर रही है।

नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत सतपाल सिंह चावला का भवन गिरने की गंभीर घटना सामने आई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उनके समीप खैराजमल लालवानी द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा था। खुदाई किए जाने के कारण समीप स्थित भवन की नींव प्रभावित हुई, जिसके परिणामस्वरूप सतपाल सिंह चावला का भवन गिर गया।
अनुमति लेकर ही निर्माण करें
नगर निगम ने कहा है कि जनसुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों से भी अपील है कि किसी भी निर्माण कार्य से पूर्व आवश्यक अनुमति अवश्य प्राप्त करें तथा नियमों का पालन करें।

Next Post

परमाणु ऊर्जा को निजी क्षेत्र के लिए खोलने के 'शांति विधेयक' पर राज्य सभा की मंजूरी के बाद संसद के दोनों सदनों की मुहर लगी

Thu Dec 18 , 2025
नयी दिल्ली, 18 दिसंबर (वार्ता) राज्य सभा ने ” भारत के बदलाव के लिए परमाणु ऊर्जा के सतत दोहन और वृद्धि विधेयक, 2025 (शांति विधेयक) को’ गुरुवार को चर्चा और सरकार की ओर से जवाब के बाद ध्वनि मत से पारित कर दिया। इसके साथ ही परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में […]

You May Like