एसपी वर्मा ने थाना अमिलिया का किया वार्षिक निरीक्षण

सीधी। पुलिस अधीक्षक डॉ. रविन्द्र वर्मा ने थाना अमिलिया का वार्षिक निरीक्षण कर परेड में पुलिस बल के टर्नआउट की जांच की और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टाफ से व्यक्तिगत व विभागीय समस्याओं की जानकारी लेकर समाधान हेतु निर्देश दिए।

एसपी ने मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, विवेचना कक्ष, शिकायत शाखा, सीसीटीएनएस कक्ष व समंस-वारंट शाखा का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने व्हीसीएनबी व माइक्रो बीट रजिस्टरों को नियमित अपडेट रखने और पुलिस कार्य में डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म व आईसीजेएस ऐप्स का अधिकतम उपयोग करने के निर्देश दिए।

उन्होंने लंबित मामलों का समयबद्ध निराकरण, निगरानी बदमाशों की चेकिंग, गंभीर अपराधियों की गिरफ्तारी और अवैध कारोबार पर जीरो टॉलरेंस अपनाने की बात कही। साथ ही धार्मिक स्थल, बैंक व एटीएम पर सीसीटीवी लगाने, रात्रि गश्त और जनजागरूकता अभियान पर जोर दिया। निरीक्षण में एएसपी अरविंद श्रीवास्तव व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Next Post

एटीएम कार्ड चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri Aug 29 , 2025
मंडला. नैनपुर पुलिस ने एटीएम कार्ड चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी बिहार के गया जिले के रहने वाले हैं और एटीएम कार्ड फंसाकर लोगों के खातों से लाखों रुपए निकाल लेते थे। पुलिस ने आरोपियों को पांच दिवस […]

You May Like