शराबखोरी में युवक की पीट-पीट कर हत्या

सिंगरौली। गोरबी चौकी के समीपी नौढ़िया गांव में बीते दिन आपस में शराबखोरी हुई और यहीं से बात बिगड़ी की शराबियों ने एक युवक की पीट-पीट कर अधमरा करते हुये झाड़ी में फेंक दिया था। जहां घायल को उपचार के लिए बैढ़न के सिंगरौली हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ग्राम नौढ़िया निवासी संजय कुमार केवट पिता बबईलाल केवट उम्र 22 वर्ष बीते दिन गुरूवार की शाम अपने साथियों के साथ बैठक कर शराब पिया था। शराब पीने वाले कौन हैं, इसकी जानकारी नही हो पाई है। चर्चा है कि यहीं शराबखोरों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जहां संजय कुमार की जमकर पिटाई करते हुये अधमरा अवस्था में झाड़ी में ले जाकर फेंक दिया। किसी राहगीर का नजर पड़ी तो, इसकी जानकारी संजय के परिजनों को दी। घायल अवस्था में उपचार के लिए बैढ़न स्थित सिंगरौली हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां आज दिन शुक्रवार की सुबह 10 बजे मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद गोरबी पुलिस चौकी के सामने शव को रख चक्काजाम शुरू कर दिया। इस दौरान प्रभारी एसडीओपी राहुल सैयाम, चौकी प्रभारी गोरबी आईडी सिंह, एएसआई पिंटू राय समेत मोरवा पुलिस पहुंच लोगों को समझाइश देते हुये आरोपियों को शीघ्र पकड़ने का आश्वासन दिये, इसके बाद मामला शांत हुआ। करीब एक घंटे तक चक्काजाम चला है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध हत्या का मामला पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश में लग गई है।

Next Post

बंगलादेश ने अमेरिका को सात विकेट से हराया

Fri Jan 23 , 2026
हरारे, 23 जनवरी (वार्ता) कप्तान मोहम्मद अज़ीज़ुल हाकिम तमीम की 64 रन की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी की बदौलत बंगलादेश अंडर-19 ने अमेरिका अंडर 19 को अंडर 19 विश्व कप के ग्रुप बी मैच में शुक्रवार को सात विकेट से हरा दिया। बंगलादेश ने अमेरिका को 50 ओवर में नौ विकेट […]

You May Like