कार से 39 पेटी अवैध शराब ले जाने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

दमोह।पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भापुसे) द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में अति.पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया के निर्देशन व एसडीओपी पथरिया के मार्गदर्शन में थाना पथरिया में पंजीबद्ध अपराध क्र.377/2026 ,धारा 34(2) आबकारी एक्ट में आरोपी ललित श्रीवास्तव व आकाश श्रीवास्तव गाड़ी से उतरकर मौके से दिनांक समय घटना से फरार चल रहे थे।एक काले रंग की कार क्र. एमपी 34 जेडडी 7153 से 39 पेटी अवैध शराब घटनास्थल आरोपी ललित श्रीवास्तव के घर के पास से जप्त की गई थी। जो दौरान विवेचना फरार आरोपीगणो की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर लगातार तलाश पतारसी की गई, जो आरोपी ललित श्रीवास्तव पिता अंगद श्रीवास्तव व आकाश उर्फ अक्कू श्रीवास्तव पिता अंगद श्रीवास्तव दोनों निवासी पथरिया को खैजरा खेर माता मंदिर के पास दमोह रोड पथरिया से 05 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया गया है। जिन्हें न्यायालय पेश किया गया।सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी / कर्मचारी निरी. नेहा गोस्वामी थाना प्रभारी पथरिया,उपनिरी. श्यामसुंदर दुबे, सउनि हरगोविंद पटैल, आर. मनीष रोहित,आर. विनोद,आर. रमाकांत साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Next Post

जुआ फड़ पर रेड कार्यवाही, 4 मोटरसाइकिल व एक चार पहिया वाहन बरामद

Thu Aug 6 , 2026
दमोह।पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भापुसे) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया, नगर पुलिस अधीक्षक एच.आर. पाण्डेय, थाना प्रभारी दमोह देहात निरीक्षक धर्मेन्द्र उपाध्याय के सतत मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी जबलपुर नाका उपनिरीक्षक प्रियंका पटेल के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना तस्दीक पर ग्राम हिंगोली बेल टोरिया गणपत […]

You May Like