
दमोह।पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भापुसे) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया, नगर पुलिस अधीक्षक एच.आर. पाण्डेय, थाना प्रभारी दमोह देहात निरीक्षक धर्मेन्द्र उपाध्याय के सतत मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी जबलपुर नाका उपनिरीक्षक प्रियंका पटेल के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना तस्दीक पर ग्राम हिंगोली बेल टोरिया गणपत ठाकुर के खेत के पास 8-9 व्यक्ति झुण्ड बनाये बैठे दिखे, जो खेत में खुले स्थान में ताश के पत्तों से रुपये-पैसों से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते दिखे। जिन्हें पुलिस स्टाफ एवं राहगीर गवाहों की मदद से घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया गया, पुलिस टीम को आता देख जुआ खेल रहे आरोपी खेत (खुली जगह) का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गए। तलाशी के दौरान मौके से 4 मोटरसाइकिल, 01 टाटा टियागो कार, 52 ताश की पत्तियां, 1,100 नगद, एक बरसाती व अन्य सामग्री बरामद कर जप्त की गई। फरार मोटर साइकिल चालकों/आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत दण्डनीय पाये जाने से उक्त मोटर साइकिल, फोरव्हीलर गाड़ी व अन्य सामग्री जप्त कर मोटर साइकिल चालक, फोरव्हीलर चालक व फरार अन्य 4 आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।कुल बरामद संपत्ति का अनुमानित मूल्य 4,31,430 रूपये बताई गई।सराहनीय कार्य- उपनिरी. प्रियंका पटैल, प्र.आर. देवेन्द्र, आर. रुपेश, आर. मनोज पाण्डेय, आर. आशीष, आर. सुरेन्द्र, सैनिक परशोत्तम, सैनिक साहब लाल द्वारा उक्त जुआ फड़ पर रेड कार्यवाही कर आरोपियों की 4 मोटर साइकिल व 1 फोरव्हीलर गाड़ी बरामद कर जप्त की गई। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
