संघ के शताब्दी वर्ष में निकला पथ संचलन

खण्डवा। जिला मुख्यालय खंडवा में संघ के शताब्दी वर्षों पर ऐतिहासिक पथ संचलन निकला। हजारों की संख्या में गणवेश में निकले स्वयंसेवकों का गणमान्य नागरिकों सामाजिक संस्थाओं ने पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। पथ संचलन के पूर्व नॉर्मल स्कूल पर वरिष्ठ पदाधिकारी का 100 वर्ष की संघ की कार्य शैली का बौद्धिक भी हुआ भी हुआ। पथ संचलन ऐतिहासिक रहा बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने इसमें भाग लिया साथ ही पुलिस प्रशासन ने भी माकुल व्यवस्था कर पथ संचलन में सहयोग दिया। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि जिला भाजपा द्वारा भी मुंबई बाजार मे पथ संचलन का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे के साथ महिला मोर्चे की पदाधिकारी एवं पार्टी के पदाधिकारी दिनेश पालीवाल सुनील जैन गणेश गुरबाणी मोहन गंगराड़े आशीष राजपूत भारत पटेल संदेश गुप्ता बंसी बोरसे सहित पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पथ संचालन का स्वागत किया।

Next Post

ट्रक पलटा, राहगीर की मौत, ट्रक की चपेट में आये दो बैल ने भी दम तोड़ा

Sun Oct 5 , 2025
ब्यावरा। रविवार की सुबह सुठालिया रोड पर लोधीपुरा जोड़ के यहां एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया जिसकी चपेट में आने से एक पैदल राहगीर ग्रामीण एवं दो बैल की दु:खद मौत हो गई. सिटी पुलिस के अनुसार ब्यावरा- सुठालिया मार्ग पर रविवार सुबह लोधीपुरा जोड़ के पास […]

You May Like