ट्रक पलटा, राहगीर की मौत, ट्रक की चपेट में आये दो बैल ने भी दम तोड़ा

ब्यावरा। रविवार की सुबह सुठालिया रोड पर लोधीपुरा जोड़ के यहां एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया जिसकी चपेट में आने से एक पैदल राहगीर ग्रामीण एवं दो बैल की दु:खद मौत हो गई.

सिटी पुलिस के अनुसार ब्यावरा- सुठालिया मार्ग पर रविवार सुबह लोधीपुरा जोड़ के पास एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में खेत पर जा रहे एक ग्रामीण और उनके दो बैलों की ट्रक की चपेट में आने से दु:खद मौत हो गई.

खेत पर जा रहे थे बैल लेकर

जानकारी के अनुसार, सुबह लगभग 6 बजे सुठालिया तरफ से से आ रहा ट्रक बेकाबू होकर पलट गया. उसी समय ग्रामीण रामप्रसाद पिता धूलजी लोधा उम्र 55 वर्ष बैलों को लेकर खेत पर जा रहे थे. ग्रामीण एवं उनके दो बैल ट्रक की चपेट में आ गये. घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोडक़र मौके से फरार हो गया. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीण को बाहर निकालकर सिविल अस्पताल ब्यावरा लाया गया जहां चिकित्सक द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया. पीएम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया.

तेज रफ्तार दौड़ा रहा था ट्रक

प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार भारी लोड लेकर जा रहे ट्रक को चालक बहुत तेज गति से चला रहा था. बताया जाता है कि ग्राम बरखेड़ा के समीप भी वह दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बाल-बाल बचा और लोधीपुरा जोड़ के यहां ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया.

सिटी थाना पुलिस ने ट्रक जप्त कर मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस के अनुसार चालक की पहचान कर ली गई है. उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. सिटी पुलिस के अनुसार ट्रक को जप्त कर चालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया है.

Next Post

टावर शिफ्टिंग विवाद: मुआवजा के बावजूद जिपं अध्यक्ष प्रतिनिधि काम रोक रहे

Sun Oct 5 , 2025
विदिशा। नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के दौरान हाई टेंशन लाइन के टावरों को शिफ्ट करने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। विवाद का केंद्र विदिशा में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कैलाश रघुवंशी का प्लाट है, जो हाईवे के पास स्थित है और टावर शिफ्टिंग के मार्ग में पड़ रहा […]

You May Like