टावर शिफ्टिंग विवाद: मुआवजा के बावजूद जिपं अध्यक्ष प्रतिनिधि काम रोक रहे

विदिशा। नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के दौरान हाई टेंशन लाइन के टावरों को शिफ्ट करने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। विवाद का केंद्र विदिशा में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कैलाश रघुवंशी का प्लाट है, जो हाईवे के पास स्थित है और टावर शिफ्टिंग के मार्ग में पड़ रहा है।

पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारी प्लॉट पर आकर टावर शिफ्ट करने और लेआउट लगाने पहुंचे थे, लेकिन कैलाश रघुवंशी ने इस पर विरोध जताया। अधिकारियों का कहना है कि प्लॉट का मुआवजा दिया जा चुका है, बावजूद इसके काम में बाधा आ रही है।

इस मामले में कैलाश रघुवंशी ने आरोप लगाया कि जिले के अन्य नेताओं के दबाव में अधिकारी नियमों के विपरीत काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सिंगल टावर लगाने से जमीन का कम उपयोग होगा और मजबूती भी बनी रहेगी, लेकिन स्थानीय अधिकारी इसे इस्तेमाल नहीं करना चाहते।

जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने यह भी कहा कि विवाद की जड़ दिशा की बैठक के दौरान जिले की अन्य पीएम सड़कों की खराब स्थिति पर की गई शिकायत का बदला लेने का प्रयास है। विवादित स्थिति के कारण हाईवे चौड़ीकरण और टावर शिफ्टिंग का काम प्रभावित हो रहा है।

Next Post

जमीन विवाद खूनी संघर्ष में बदला, फायरिंग और पत्थरबाजी में कई घायल

Sun Oct 5 , 2025
विदिशा जिले के पठारी थाना क्षेत्र में रविवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से जमकर हमला किया। इस दौरान एक पक्ष ने देसी कट्टे से फायरिंग भी की, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। झगड़े […]

You May Like