मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने धार्मिक मान्यताओं के अनुरूप आज बाबा को भोजन परोसे जाने की रस्म निभाई

रांची, 08 अगस्त (वार्ता) झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पारंपरिक श्राद्ध कर्म का आज चौथा दिन है।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रामगढ़ जिले के नेमरा में धार्मिक मान्यताओं, संस्कारों और स्थानीय परंपराओं के अनुरूप आज सवेरे बाबा को भोजन परोसे जाने की रस्म निभाई।

दरअसल यह एक ऐसा रस्म -रिवाज है, जिसमें दिवंगत व्यक्ति की आत्मा की शांति और मोक्ष के लिए श्राद्ध कर्म के दौरान हर दिन स्थानीय विधि- विधान और परंपरा के अनुरूप इसे निभाया जाता है।

Next Post

दूसरी रात भी धामी का उत्तरकाशी में कैंप, रेस्क्यू जारी

Fri Aug 8 , 2025
देहरादून, 08, अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद के अंतर्गत धराली गांव में बीते मंगलवार को आई प्राकृतिक आपदा के बाद वहां फंसे लोगों की तलाश और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुक्रवार को भी जारी है। वायुसेना के हेलीकॉप्टर से बड़े जेनरेटर बाधित विद्युत आपूर्ति को शुरू करने के लिए […]

You May Like