सीएम डॉ यादव ने प्रदेश की 257 MSME इकाइयों को सौंपी 169 करोड़ की सौगात, स्टार्टअप्स को भी मिली ग्रांट

​भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदेश के औद्योगिक विकास को नई गति प्रदान की। मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश की 257 से अधिक सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) इकाइयों के खातों में 169 करोड़ रुपये से अधिक की प्रोत्साहन राशि का सीधा अंतरण किया।​इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उभरते हुए उद्यमियों का उत्साहवर्धन करते हुए स्टार्टअप्स को अनुदान की प्रथम किश्त का वितरण भी किया।

इसके साथ ही, औद्योगिक क्षेत्रों में नवीन उद्यमों की स्थापना के लिए पात्र उद्यमियों को भूमि आबंटन प्रमाण-पत्र भी सौंपे गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार एमएसएमई सेक्टर और स्टार्टअप ईकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को संबल मिलेगा।

Next Post

बस स्टैंड शराबियो का बना अड्डा: अशोक

Mon Mar 30 , 2026
चितरंगी: कांग्रेस पार्टी के नेता अशोक सिंह पैगाम ने आरोप लगाया है कि स्थानीय बस स्टैंड, यात्री प्रतिक्षालय जहां दो साल के अंदर ही जर्जर होने लगा है, वहीं बस स्टैंड शराबियों का अड्डा बन गया है। दोपहर से लेकर रात तक शराबी बिना किसी डर-भय के शराब पीते रहते […]

You May Like