
शिवपुरी। जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। यह घटना झिरी भोराना रोड पर हुई, जब एक बाइक और पिकअप लोडिंग वाहन की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रौंदा थाना तेंदुआ निवासी लक्ष्मण सिंह यादव पिता पंचम सिंह यादव के रूप में हुई है।परिजनों ने बताया कि लक्ष्मण पिपरघार गांव में अपने दोस्त से मिलने गया था। वापस लौटते समय ही यह हादसा हो गया।
