जमीन की फर्जी रजिस्ट्री से तंग आकर किसान ने की आत्महत्या की कोशिश

टीकमगढ़:गुरुवार को एक बुजुर्ग किसान ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के मुख्य गेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि, गेट पर तैनात पुलिस सुरक्षा गार्ड ने उन्हें तत्काल रोक लिया। बुजुर्ग किसान की पहचान जतारा तहसील के कुर्राई गांव निवासी छत्ता अहिरवार के रूप में हुई है।छत्ता अहिरवार पिछले दो साल से अपनी दो एकड़ कृषि भूमि की फर्जी रजिस्ट्री को लेकर परेशान थे।

उन्होंने बताया कि इस मामले में कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे हताश होकर उन्होंने यह कदम उठाया। किसान के बेटे रानू अहिरवार ने बताया कि उनके पिता के नाम कुर्राई गांव में दो एकड़ कृषि भूमि थी। कृपेंन्द्र ठाकुर ने धोखे से यह जमीन अपनी पत्नी वंदना देवी, निवासी मऊरानीपुर, के नाम करवा ली। रानू के अनुसार, उनके पिता मानसिक रूप से बीमार रहते हैं और उन्हें पेंशन दिलाने का बहाना बनाकर रजिस्ट्री करवाई गई थी। इस षड्यंत्र में उनके गांव का बबलू अहिरवार भी शामिल है।

Next Post

मेले में कानून व्यवस्था बनाए रखने हर दिन के लिए अलग-अलग दल गठित

Thu Dec 18 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर व्यापार मेला में विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर रुचिका चौहान द्वारा हफ्ते के प्रत्येक दिन के लिये जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी के नेतृत्व में दल तैनात किए हैं। एसडीएम एवं संयुक्त कलेक्टर्स के नेतृत्व में गठित इन दलों में तहसीलदार, […]

You May Like