यूपी वॉरियर्ज महिला ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 123 रनों का लक्ष्य

वडोदरा, 01 फरवरी (वार्ता) शिखा पांडे (नाबाद 23), दीप्ति शर्मा( 24) और सिमरन शेख (22) की आतिशी बल्लेबाजों के दम पर यूपी वॉरियर्ज ने रविवार को महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के 20वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 123 रनों का लक्ष्य दिया। आज यहां दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी यूपी वॉरियर्ज की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने मैच की पहली ही गेंद पर कप्तान मेग लानिंग (शून्य) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद चार्ली नॉट और दीप्ति शर्मा ने दूसरे विकेट लिए 29 रन जोड़े। चार्ली नॉट (12) और दीप्ति शर्मा 19 गेंदों में (24) रन बनाकर आउट हुई। दोनों ही बल्लेबाजों को मैरीजान कप्प ने आउट किया। इसके अलावा सिमरन शेख ने 14 गेंदों में 22 रन बनाये। दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजी आक्रमण के आगे यूपी के बल्लेबाज खुल कर नहीं खेल सके और लगातार अपने विकेट गंवाते रहे। यूपी वॉरियर्ज ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 122 रन का स्कोर बनाया। शिखा पांडे ने 13 गेंदों में तीन चौके लगाते हुए नाबाद 23 रनों की पारी खेली।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए मैरीजान् कप्प ने तीन विकेट लिये। शिनेल हेनरी और श्री चारणी को दो-दो विकेट मिले। मिन्नू मनी ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

 

Next Post

बजट निराशाजनक, केंद्र तमिलनाडु के साथ लगातार सौतेला व्यवहार कर रहा है: स्टालिन

Sun Feb 1 , 2026
चेन्नई, 01 फरवरी (वार्ता) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन ने रविवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से पेश केंद्रीय बजट को निराशाजनक बताया और कहा कि यह राज्य के साथ केंद्र के लगातार सौतेले व्यवहार को दिखाता है। दो महीने में विधानसभा चुनाव हैं। […]

You May Like