महाप्रभु की धरती पर आना था इसलिए नहीं गया अमेरिका: मोदी

भुवनेश्वर 20 जून (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने अमेरिका आने का राष्ट्रपति ट्रंप का निमंत्रण इस कारण स्वीकार नहीं किया क्योंकि उन्हें महाप्रभु की धरती ओडिशा आना था।

श्री मोदी ने ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के एक वर्ष पूरा होने के अवसर पर यहां आयोजित कार्यक्रम में कहा कि दो दिन पहले वह कनाडा में जी7 देशों की शिखर बैठक में भाग लेने गये थे और अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने उन्हें फोन कर अमेरिका आने का न्योता दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा, “श्री ट्रंप ने मुझ से कहा कि आप कनाडा तो आए ही हैं, तो वॉशिंगटन होकर के जाइए, साथ में खाना खाएंगे, बातें करेंगे। उन्होंने बड़े आग्रह से निमंत्रण दिया। मैंने अमेरिका के राष्ट्रपति को कहा कि आपका निमंत्रण के लिए धन्यवाद, मुझे तो महाप्रभु की धरती पर जाना बहुत जरूरी है। और इसलिए मैंने उनके निमंत्रण को नम्रतापूर्वक मना किया और आपका प्यार, महाप्रभु की भक्ति मुझे इस धरती पर खींच करके ले आई है।”

Next Post

ऑपरेशन सिंदूर में दुश्मन को घर में घुसकर मारकर दुनिया में भारत का डंका बजाया-यादव

Fri Jun 20 , 2025
भोपाल 20 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने कार्यो से दुनिया को बता दिया कि भारत अपने मूल स्वभाव से समझौता नही करता है। डॉ यादव आज यहां कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेटशन सेन्टर में ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान के […]

You May Like