विधायक रामेश्वर शर्मा ने युवा सदन में विधिपूर्वक किया गोवर्धन पूजन

भोपाल: गोवर्धन पूजा के अवसर पर विधायक रामेश्वर शर्मा ने बुधवार को अपने युवा सदन कार्यालय पर विधिवत पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने गौ-पूजन कर गौमाता को ग्रास अर्पित किया और प्रदेश व देश की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और आमजनों की उपस्थिति रही, जहां भक्ति, आस्था और लोक संस्कृति का सुंदर संगम देखने को मिला।

दीपावली पर्व के बाद प्रतिवर्ष आयोजित इस परंपरागत आयोजन में विधायक शर्मा धर्म और संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन और जनजागरण में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनके प्रयासों से परंपराओं का सम्मान और स्थानीय समुदाय में सामाजिक एवं धार्मिक चेतना को बल मिलता है। गोवर्धन पूजन कार्यक्रम ने श्रद्धालुओं में उत्साह और आस्था की भावना को बढ़ाया।

Next Post

ग्राम जावती का दीप उत्सव: आस्था, एकता और परंपरा का है अद्भुत संगम

Wed Oct 22 , 2025
लटेरी: विदिशा जिले के ग्राम जावती में दीपावली केवल रोशनी का पर्व नहीं, बल्कि आस्था, एकता और सतत परंपरा का जीवंत उदाहरण बन चुका है. इसे यहाँ विशेष रूप से दीप उत्सव के नाम से मनाया जाता है, और पूरे गाँव में हजारों दीपों की ज्योति इस तरह जगमगाती है […]

You May Like