पत्थरबाजी-तोडफ़ोड, लकवाग्रस्त बुजुर्ग समेत पत्नी घायल

जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत करमेता क्षेत्र में उधारी के रुपयों को लेकर हुए विवाद में बदमाशोंं ने एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। पथराव के साथ तोडफ़ोड़ की। हमले में लकवा से ग्रसित बुजुर्ग और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस से जानकारी के अनुसार करमेता निवासी 45 वर्षीय प्रकाश चौधरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके बेटे आकाश चौधरी ने क्षेत्र के ही सिद्धू झारिया से 5,000 रुपये उधार लिए थे। बीती रात करीब 11:30 बजे सिद्धू झारिया अपने 2-3 साथियों के साथ प्रकाश के घर पहुंचा और आकाश को बाहर बुलाकर पैसों की मांग करने लगा।

जब आकाश ने अभी पैसे न होने की बात कही, तो सिद्धू और उसके साथी हंगामा करने पर उतारू हो गए। शोर सुनकर लकवाग्रस्त प्रकाश चौधरी और उनकी पत्नी प्रभा बीच-बचाव करने बाहर आए, तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। आरोपियों ने हाथ-मुक्कों से मारपीट की और सडक़ पर पड़े पत्थरों से हमला शुरू कर दिया। इस पथराव में प्रकाश चौधरी के सीने और पैर में चोट आई है, वहीं उनकी पत्नी प्रभा के कमर में गंभीर चोट लगी है। उपद्रवियों ने घर के गेट और बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को भी पत्थरों से क्षतिग्रस्त कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

Next Post

महिला के खाते से ठग ने उड़ाए 4.32 हजार

Wed Feb 18 , 2026
जबलपुर:सिविल लाइन निवासी एक महिला के खाते से साइबर ठग ने 4.32 हजार रूपए निकाल लिए। पुलिस ने रिपोर्ट पर धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कर ली है।पुलिस के मुताबिक श्रीमति नंदिता बोस 36 वर्ष निवासी अप्सरा अपार्टमेन्ट थाना सिविल लाईन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पूर्व में शिक्षिका थी […]

You May Like