महिला के खाते से ठग ने उड़ाए 4.32 हजार

जबलपुर:सिविल लाइन निवासी एक महिला के खाते से साइबर ठग ने 4.32 हजार रूपए निकाल लिए। पुलिस ने रिपोर्ट पर धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कर ली है।पुलिस के मुताबिक श्रीमति नंदिता बोस 36 वर्ष निवासी अप्सरा अपार्टमेन्ट थाना सिविल लाईन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पूर्व में शिक्षिका थी उसका ससूराल सिवनी जिले में है वह कुछ दिनों से मायके में सिविल लाईन में अपने पिता के साथ रह रही है। पिता सपन बोस, बेटी लूनासा सरकार के साथ गोवा जाने के लिये का रेलवे में टिकिट करवाई थी जिसके उसने 9,420 रूपये का पेमेन्ट पेटीएम के माध्यम से रेलवे स्टेशन में किया था।

परन्तु वहां पर काउंटर में बैठी मैडम ने बताया कि पेमेन्ट नही आया है लेकिन उसके अकाउंट से पैसे कट गये थे, उसने मैडम से पैसे कटने की बात बताई तो उन्होने कहा कि रिफंड हो जायेगा 24 घंटे के अंदर परंतु उसके खाते से कटे पैसे वापस नही आये। जब पैसे वापस नही आये तो उसने गूगल में सर्च करके चैक किया कि पैसे कैसे वापस आयेंगे तो गूगल में एनपीसीआई शिकायत की वेबसाईट से पैसे वापस आने की जानकारी मिली तो मैने एनपीसीआई कंपलेन में अपनी शिकायत दर्ज की थी.

तभी उसके मोबाईल नंबर पर एक अज्ञात व्यक्ति का वाट्सएप कॉल आया जिसने अपना परिचय एनपीसीआई का कर्मचारी होना बताया जिसने कहा कि सीएफआर नंबर बताईये तो उसने बता दिया उस व्यक्ति ने उससे पैसे कटने की जानकारी लिया। इसके बाद वीडियो काल एवं वाट्सअप काल भी किया जब उसने पूछा कि आप मुझे वीडियोकाल क्यो कर रहे है तो पैसे रिफंड की प्रोसेस के लिये एक बार काल करना पडता है आपके पैसे वापस आ जायेंगे। इसके बाद खातों की जानकारी मांगी गई। थोड़ी देर बाद उसके दो खातों से क्रमश: 1,38,497 रुपये एवं 98,500 रुपये कट गये । इसके बाद लगातार पैसे कटते गए। कुल 4,32721 रूपये निकाल लिए गए है।

Next Post

बजट : रोजगार के अवसर बढ़ें, महंगाई पर लगाम लगे

Wed Feb 18 , 2026
जबलपुर: मध्य प्रदेश का बजट आज विधानसभा में पेश होने जा रहा है। डिप्टी सीएम सह वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा वित्त वर्ष 2026-27 का वार्षिक बजट पेश करेंगे। इस बजट से हर वर्ग को उम्मीदें है। बजट के पिटारे से कितनी सौगातें मिलेगी इस पर सबकी नजर होगी। बजट सेे […]

You May Like