
मुलताई। क्षेत्र में रेत, गिट्टी, बोल्डर सहित अन्य खनिज का परिवहन कर महंगे दामों में विक्रय करने का सिलसिला लगातार जारी है। खनिज विभाग ने खनिजों का अवैध परिवहन कर रहे 5 वाहनों को जब्त किया है। खनिज विभाग की टीम ने ग्राम घाट पिपरिया के पास रेत का अवैध परिवहन करते हुए 5 ट्रैक्टर जब्त किए। इनमें से एक ट्रैक्टर का नंबर एमपी 48 एए 7538 है।जबकि शेष दो ट्रैक्टर बिना नंबर के थे। इन वाहनों को दुनावा पुलिस थाना की कस्टडी में रखा गया है।वहीं एक डंपर एमएच 40 वाय 9933 बोल्डर का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया है। जिसे सुरक्षा की दृष्टि से मुलताई थाना परिसर में खड़ा करवाया गया है।मामले में खनिज विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही है।
