राधाकृष्णन कल तेलंगाना और मध्य प्रदेश की दो दिन की यात्रा पर जाएंगे

नयी दिल्ली 19 दिसम्बर (वार्ता) उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन शनिवार को तेलंगाना और मध्य प्रदेश की दो दिन की यात्रा पर जाएंगे।

उप राष्ट्रपति सचिवालय ने शुक्रवार को बताया कि श्री राधाकृष्णन शनिवार को हैदराबाद स्थित रामोजी फिल्म सिटी में लोक सेवा आयोग के अध्यक्षों के राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

उपराष्ट्रपति रविवार को नंदिगामा के कान्हा शांति वनम में ‘हार्टफुलनेस ग्लोबल हेडक्वार्टर’ में विश्व ध्यान दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।

उसी दिन रविवार को श्री राधाकृष्णन मध्यप्रदेश के इंदौर जाएंगे जहां वह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी पर अटल फाउंडेशन के समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।

 

Next Post

नए इमाम को लेकर दो पक्षों में टकराव-तनाव, प्रशासन ने मस्जिद की सील

Fri Dec 19 , 2025
जबलपुर। गोहलपुर थाना अंतर्गत अंसार नगर चोपड़ा स्थित नमाजगाह के नए इमाम को लेकर शुक्रवार को जुमे की नजाम के बाद टकराव हो गया। तनाव के चलते प्रशासनिक अधिकारियों ने मस्जिद को सील कर दिया। मामले को लेकर गहमा-गहमी का माहौल निर्मित हो गया था। सूत्रों से मुताबिक अंसार नगर […]

You May Like