नए इमाम को लेकर दो पक्षों में टकराव-तनाव, प्रशासन ने मस्जिद की सील

जबलपुर। गोहलपुर थाना अंतर्गत अंसार नगर चोपड़ा स्थित नमाजगाह के नए इमाम को लेकर शुक्रवार को जुमे की नजाम के बाद टकराव हो गया। तनाव के चलते प्रशासनिक अधिकारियों ने मस्जिद को सील कर दिया। मामले को लेकर गहमा-गहमी का माहौल निर्मित हो गया था।

सूत्रों से मुताबिक अंसार नगर चोपड़ा में स्थित नमाजगाह में हजरत मौलवी रियाज आलम मिस्बाही इमाम थे जो लंबे समय से नमाज अदा कराते आ रहे थे लेकिन उनकी तबियत खराब होने के चलते उन्होंने इमाम के पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद मस्जिद कमेटी द्वारा नए इमाम की नियुक्ति हुई। जिसका एक पक्ष ने विरोध शुरू कर दिया। शुक्रवार नमाज के बाद नए इमाम को लेकर विवाद हआ। इसके बाद दो पक्ष में हाथापाई हो गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे दोनों पक्षों को समझाइश दी लेकिन सुलह नहीं हुई। एसडीएम पंकज मिश्रा ने भी पहुंचकर विवाद शांत कराने का प्रयास किया परंतु विवाद नहीं सुलझा जिसके बाद एहतियातन मस्जिद के गेटों पर ताला लगवाकर प्रशासनिक सील लगा दिया है।

नारेबादी, हंगामा, नहीं हुई इबादत

चर्चा यह भी रही कि नए इमाम के पीछे नमाज पढऩे से कुछ लोगों से इंकार कर दिया था। जिसके बाद दो पक्ष भिड़ गए। इस दौरान भारी हंगामे के साथ नारेबाजी भी हुई। पुलिस प्रशासन ने पहुंचकर मोर्चा संभाला। सील कार्रवाई के बाद मस्जिद में न तो नमाज हुई और न ही इबादत हुई।

सुलह के बाद खुलेगा ताला

दोनों पक्षों को देर रात तक सझाइश का दौर जारी रहा। मप्र मुफ्ती ए – आजम भी मौके पर पहुंचे थे दोनों पक्षों से चर्चा की। बातचीत के जरिए समाधान निकलाने की कोशिश की जा रही है। बताया जाता है कि सुलह के बाद मस्जिद का ताला खुलेगा।

Next Post

गर्म कपड़े बांटे, अलाव जलाकर स्व. कैलाश को हिन्दूसभा ने दी श्रृद्धांजलि

Fri Dec 19 , 2025
ग्वालियर। हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे स्व. कैलाश नारायण शर्मा की द्वितीय पुण्यतिथि पर हिंदू महासभा जिला ग्वालियर ने गरीबों को कपड़ों का वितरण किया। वही महाराज बाड़ा, एक हजार बिस्तर वाले अस्पताल, श्रीराम मंदिर फालका बाजार, गेंडे वाली सड़क, गरीब बस्तियों में कड़कड़ाती सर्दी में अलाव जलाकर स्व. […]

You May Like