गर्म कपड़े बांटे, अलाव जलाकर स्व. कैलाश को हिन्दूसभा ने दी श्रृद्धांजलि

ग्वालियर। हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे स्व. कैलाश नारायण शर्मा की द्वितीय पुण्यतिथि पर हिंदू महासभा जिला ग्वालियर ने गरीबों को कपड़ों का वितरण किया। वही महाराज बाड़ा, एक हजार बिस्तर वाले अस्पताल, श्रीराम मंदिर फालका बाजार, गेंडे वाली सड़क, गरीब बस्तियों में कड़कड़ाती सर्दी में अलाव जलाकर स्व. शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि देने वालों में हिन्दू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामबाबू सेन, संभागीय अध्यक्ष पवन गुप्ता, जिला लोकेश शर्मा, आनंद माहौर, योगेंद्र दीक्षित, देवेंद्र कुमार पाठक, ब्रह्म दत्त पाण्डेय शास्त्री, हेमराज जाटव, धर्मेंद्र बरेलिया, राहुल गुप्ता आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। हिन्दू महासभा के संस्थापक सदस्य स्वामी श्रद्धानंद की पुण्यतिथि पर 23 दिसंबर को हिंदू महासभा भवन 10 दिन में दौलतगंज में विचार गोष्ठी के साथ उन्हें नमन किया जाएगा।

Next Post

भारतीय तटरक्षक बल के नए फास्ट पेट्रोल वेसल ‘आईसीजीएस अमूल्य’ का गोवा में कमीशनिंग

Fri Dec 19 , 2025
नई दिल्ली। भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के नए-पीढ़ी के एडम्या श्रेणी के फास्ट पेट्रोल वेसल (एफपीवी) के तीसरे जहाज ‘आईसीजीएस अमूल्य’ का गोवा में औपचारिक रूप से कमीशनिंग किया गया। इस अवसर पर रक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव (आईसी/एपी) अमिताभ प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में […]

You May Like

Play sound