
नयी दिल्ली 15 अगस्त (वार्ता) स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उदय होते सूर्य के पथ का अनुसरण करते हुए शनिवार को वैश्विक स्तर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को फहराया गया। संस्कृति मंत्रालय की ओर से 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत ‘सूर्यपथ तिरंगा’ नाम से इसका डिजिटली प्रसारण किया गया। मंत्रालय के अनुसार भारतीय समयानुसार तड़के 1:30 बजे से 10:30 बजे तक आज पूर्वी से पश्चिमी देशों में स्थित 21 भारतीय दूतावासों और चौकियों ने तिरंगा ध्वज फहराया। यह पहल प्रतीकात्मक रूप से समय इन क्षेत्रों में उदय होते सूरज की यात्रा का अनुसरण करते हुए भारत की स्वतंत्रता, एकता और राष्ट्रीय गौरव की भावना को महाद्वीपों तक पहुंचाने की हिस्सा था।
इस पहले के तहत दुनिया के किसी एक हिस्से में सूर्योदय हुआ, तो वहां राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और फिर पश्चिम में स्थित अगले दूतावास या चौकी पर ध्वजारोहण किया गया। इस प्रकार विश्व भर में तिरंगा की एक निरंतर श्रृंखला चली। मंत्रालय के अनुसार यह पहल हर घर तिरंगा 2026 समारोह के हिस्से के रूप में की जा रही है और इसका मकसद तिरंगा भौगोलिक सीमाओं से परे है के संदेश को पहुंचा है। साथ ही दुनिया भर में रह रहे भारतीयों और भारत के मित्र देशों को एक साथ लाना है। यह वैश्विक रिले भारत की एकता, देशभक्ति और वैश्विक उपस्थिति का उत्सव है। तिरंगा स्वतंत्रता दिवस पर उदय होते सूरज के पथ का अनुसरण करता है, इसलिए भारतीय दूतावास और वाणिज्य दूतावास राष्ट्रीय भावना के राजदूत के रूप में कार्य करते हैं। सूर्यपथ तिरंगा विश्व भर में समय के प्रवाह को राष्ट्रीय ध्वज की एक प्रतीकात्मक यात्रा में बदल देता है। यह पूर्व में दिन के पहले पहली किरण के साथ शुरू होती है और विकसित भारत, राष्ट्रीय गौरव और एकता की भावना को पश्चिम की ओर ले जाती है।
