PM आज दतिया एयरपोर्ट का करेंगे लोकार्पण, भोपाल-खजुराहो के लिए सप्ताह में 4 दिन उड़ान

दतिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भोपाल के जंबूरी मैदान से दतिया एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। दतिया एयरपोर्ट भोपाल और खजुराहो से सीधे जुड़ जाएगा। उद्घाटन कार्यक्रम में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू, प्रदेश के मंत्री एदल सिंह कंसाना, सांसद संध्या राय और पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा भी मौजूद रहेंगे। इसके लिए एयरपोर्ट परिसर को विशेष रूप से सजाया गया है। उद्घाटन समारोह के लिए 80×600 फीट का टेंट और 60×25 फीट का मंच तैयार किया गया है।

करीब 4,000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा और लॉजिस्टिक व्यवस्था को लेकर प्रशासन मुस्तैद है। फ्लाइबिग एयरलाइंस की फ्लाइट में शुरुआती चरण में 19 सीटें होंगी। अनुमानित किराया 1,000 रुपए तय किया गया है, जो वंदेभारत और शताब्दी से भी सस्ता है। भोपाल-दतिया का हवाई सफर करीब 1 घंटे 10 मिनट, और दतिया-खजुराहो का सफर सिर्फ 40 मिनट में पूरा होगा। टिकट बुकिंग फ्लाइबिग की वेबसाइट या एयरपोर्ट पर टिकट काउंटर से की जा सकेगी।
फ्लाइट शिड्यूल्ड: (सोमवार से गुरुवार) भोपाल-दतिया: दोपहर 1:00 बजे उड़ान, 2:10 बजे आगमन
दतिया-खजुराहो: 2:35 बजे उड़ान, 3:15 बजे पहुंचेगी
खजुराहो-दतिया: 3:40 बजे उड़ान, 4:20 बजे आगमन
दतिया-भोपाल: 4:45 बजे उड़ान, 5:55 बजे पहुंचेगी

Next Post

ओरछा स्टेशन पर कई ट्रेनों का ठहराव शुरू, केंद्रीय मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

Sat May 31 , 2025
ग्वालियर: गाड़ी संख्या 19665/ 19666 खजुराहो–उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस एवं 11107/ 11108 ग्वालियर–वाराणसी बुंदेलखंड एक्सप्रेस के ओरछा स्टेशन पर ठहराव का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। यह सुविधा यात्रियों को सुगम यात्रा अनुभव प्रदान करेगी, साथ ही इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय […]

You May Like