ग्वालियर: गाड़ी संख्या 19665/ 19666 खजुराहो–उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस एवं 11107/ 11108 ग्वालियर–वाराणसी बुंदेलखंड एक्सप्रेस के ओरछा स्टेशन पर ठहराव का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।
यह सुविधा यात्रियों को सुगम यात्रा अनुभव प्रदान करेगी, साथ ही इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय व्यापार एवं रोजगार में भी वृद्धि होगी ।
