प्रकरणों को लंबित न रखें: कलेक्टर

जबलपुर :नागरिकों से संबंधित शिकायतों और समय-सीमा के प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करें। किसी भी प्रकरण को अनावश्यक रूप से लंबित न रखें। यह बातें कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने सोमवार को समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक में कहीं। उन्होंने विभागवार लंबित प्रकरणों और शिकायतों की समीक्षा की। साथ ही पीएम ई-बस के रूट पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों से सुझाव लिए। उन्होंने सांदीपनि विद्यालयों में बच्चों के परिवहन की व्यवस्था की जानकारी लेते हुए शिक्षा विभाग को परिवहन विभाग के साथ समन्वय कर बच्चों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में बरगी बांध में पानी आवक में जानकारी ली तथा गेट खुलने की स्थिति पर निचले घाटों पर अलर्ट जारी करने तथा सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर सिंह ने आयुष्मान कार्ड की लंबित स्थिति की समीक्षा कर पेंडेंसी दूर करने, मनरेगा में भुगतान की स्थिति सुधारने तथा एलबीसी नहरों में गाद हटाने की कार्यवाही के निर्देश दिए। साथ ही डॉग बाइट की घटनाओं को लेकर भी आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला अस्पताल में खराब एवं क्षतिग्रस्त सडक़ों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए तथा मेडिकल कॉलेज के रैन बसेरा में आवश्यक सुधार कार्य कराने के निर्देश दिए। बैठक में नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक गहलोत, अपर कलेक्टर नीता राठौर, रविशंकर राय, शैलेंद्र सिंह सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

भाजपा सोशल मीडिया विभाग की जिला कार्यसमिति घोषित

Tue Aug 18 , 2026
ग्वालियर: भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर के सोशल मीडिया विभाग की जिला कार्यसमिति की घोषणा कर दी गई है। जिला संयोजक संतोष राजौरिया द्वारा जारी सूची में चार कार्यकर्ताओं को जिला सहसंयोजक तथा छह कार्यकर्ताओं को सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, ग्वालियर संभाग के प्रभारी डॉ. […]

You May Like

मनोरंजन