ग्वालियर: भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर के सोशल मीडिया विभाग की जिला कार्यसमिति की घोषणा कर दी गई है। जिला संयोजक संतोष राजौरिया द्वारा जारी सूची में चार कार्यकर्ताओं को जिला सहसंयोजक तथा छह कार्यकर्ताओं को सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, ग्वालियर संभाग के प्रभारी डॉ. निशांत खरे, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक, जिला प्रभारी गोपी कृष्ण नेमा तथा सोशल मीडिया संभाग प्रभारी विवेक शर्मा की अनुशंसा के बाद यह जिला कार्यसमिति घोषित की गई है।
जारी सूची के अनुसार नीतेश धाकड़, आलोक आहूजा, अनुज माधुर और विजय श्रीवास को जिला सहसंयोजक बनाया गया है।वहीं मनोज जैन, अनिल उपाध्याय, अनिल रजक, नरेश सिंह यादव, नरेंद्र राजावत और अर्जुन नागले को जिला सोशल मीडिया विभाग की कार्यसमिति में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
